मैनपुरी: खरगजीत नगर में काम करते समय विद्युत करंट से युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर सड़क पर लगाया जाम
कोतवाली क्षेत्र के नगला कैथ निवासी आशीष पुत्र हरि सिंह गुरुवार की दोपहर खरगजीत नगर में एक मकान में POP का काम कर रहा था। जहां विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वही परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वही शुक्रवार को परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया।