करछना: मनरेगा योजना के मजदूरी व सामग्री का भुगतान न होने से नाराज दर्जनों ग्राम प्रधानों ने चाका ब्लाक मुख्यालय पर की तालाबंदी
प्रयागराज के यमुना पार विकासखंड चाका ब्लॉक मुख्यालय पर आज शनिवार को भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के आवाहन पर ब्लॉक मुख्यालय पर विभिन्न गांव के ग्राम प्रधानों द्वारा तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा मनरेगा योजना के मजदूरी व सामग्री का विगत कई माह से भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे गांवों में लेबरों से विवाद होता है।