कर्वी: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी मारकुंडी पुलिस के हत्थे चढ़ा
चित्रकूट पुलिस द्वारा मंगलवार दोपहर 1:25 बजे जारी प्रेस नोट में, बताया गया कि मारकुंडी थाना पुलिस ने ,शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले ,आरोपी रजनीश पुत्र बउवा को गिरफ्तार किया है। 17 मई को दर्ज मामले में पीड़िता के बयान के बाद, दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गई थीं। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रूपनारायण सिंह और आरक्षी अमित तिवारी शामिल रहे।