लखीसराय: खुटहाडीह गांव में मवेशी धोने के क्रम में 15 वर्षीय बालक नदी में डूबा 30 घंटे के बाद शव को निकाला गया
लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड स्थित खुटहाडीह गाँव में मवेशी धोने के क्रम में पप्पू सिंह का 15 वर्ष के पुत्र मिथुन कुमार नदी में डूब गया.स्थानीय गोताखोर के द्वारा शव खोजने की काफी प्रयास की गई लेकिन शव नहीं मिला. जिसके बाद बेगूसराय एनडीआरएफ की टीम के द्वारा 30 घंटे काफी मशक्कत के बाद बालक का शव नदी से निकाला गया.