सिरसागंज: एनएच-19 पर भावली मोड़ से पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को 1263 ग्राम अवैध गांजा सहित किया गिरफ्तार
सिरसागंज थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने सोमवार को एनएच-19 स्थित भावली मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक युवक शिवा पुत्र प्रीतम उर्फ माते निवासी गिहार कॉलोनी थाना सिरसागंज को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1263 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।