भीलवाड़ा: वनवासी क्षेत्रों के लिए भारतमाता भक्तिधाम को 51 हनुमान प्रतिमाएं एवं धर्मग्रंथ भेंट किए, हर गांव में राम
भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में राधेरमन/गीतांजलि इंटरप्राइजेज के चितवन व्यास की ओर से वनवासी क्षेत्रों में सनातन संस्कृति के संवर्धन हेतु एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत भारत माता भक्ति धाम को 3 फीट ऊंचाई की 51 हनुमान जी की प्रतिमाएं, 51 रामचरितमानस तथा 2000 हनुमान चालीसा भेंट की गईं।