छत्तरगढ़: 465 आरडी के पास ऑयल मील में लगी आग, पांच घंटे बाद आग पर पाया गया काबू
छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग पर शुक्रवार अलसुबह चार दमकलों की मदद से काबू पाया गया। तेज आंधी के कारण आग तेजी से फैल गई, जिसे बुझाने में दमकल कर्मियों को करीब पांच घंटे का समय लगा। जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ रोड स्थित महादेव इंडस्ट्रीज ऑयल मील में तेज आंधी के दौरान विद्युत लाइन में स्पार्क से आग लग गई।