प्रखंड स्थित बलुआ पंचायत अंतर्गत छोटकी रटनी पाउर हाउस समीप पुल के दोनों छोर में सड़क किनारे हो रहे कटाव से आवाजाही दौरान लोग अक्सर घटना दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। वहीं शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि बलुआ चौक से छोटकी रटनी, भतोरिया होते हुए कटिहार को जाने वाली मुख्य सड़क छोटकी रटनी पुल समीप किनारे से कटकर क्षतिग्रस्त हो रहा है।