रायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव के पास महिंद्रा स्कॉर्पियो की खरीदारी और डिलीवरी को लेकर हुए विवाद में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। शाम करीब पांच बजे डिडौली गांव में महिंद्रा स्कॉर्पियो की खरीदारी और डिलीवरी को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान गोली चलने की बात भी सामने आ रही हैं वही ये भी कहा जा रहा है कि गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के दौरान करीब आधा दर्जन गाड़ियों से लड़के आए थे हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों ने मदद की।
Rae Bareli, Raebareli | Oct 21, 2026