ब्रेकिंग न्यूज़ रायबरेली
लल्ली की चक्की चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल; एक का पैर टूटा
ऊंचाहार की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार और मोटरसाइकिल में हुई जोरदार टक्कर, घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ऊंचाहार पहुंचाया गया।
ब्यूरो चीफ आलम कादरी
राष्ट्रीय जजमेंट हिंदी दैनिक समाचार पत्र
रायबरेली। जनपद रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लल्ली की चक्की चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऊंचाहार की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP 33 CR 1328 और एक मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार कमाल खान और उनके जीजा हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, कमाल खान पुत्र सद्दीक, निवासी पूरे गुंजन, मनिहार सर्किल क्षेत्र, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में कमाल खान का दाहिना पैर टूट गया, जबकि उनके जीजा हनीफ की कमर में गंभीर चोट आई है। अचानक हुई इस जोरदार टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊंचाहार पहुंचाया गया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई प्रशासन की मौजूदगी में की गई। लाली की चक्की एवं डिग्री कॉलेज की ओर ब्रेकर ना होने के कारण हादसे पर हादसे होते रहते हैं आए दिन
लल्ली की चक्की चौराहे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।