बक्सर: बिहार सरकार को गरीब की थाली, किसान की बदहाली और बेरोजगार की खाली जेब नहीं दिखती, केवल “हरा गमछा” दिख रहा: बक्सर सांसद
Buxar, Buxar | May 29, 2026 बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को गरीबों की समस्याओं से ज्यादा “हरा गमछा” दिख रहा है। सांसद ने कहा कि सरकार को गरीब की थाली, किसान की बदहाली, बेरोजगार की खाली जेब नहीं दिखती, लेकिन “हरा गमछा” जरूर दिखाई दे रहा है। सांसद ने कहा कि एआई कैमरा लगाकर हरा गमछा वालों को ढूंढने की बात हो रही है।