मोदनगंज: अमथुआ के समीप मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
जहानाबाद बिहार शरीफ एस एच 71 को ग्रामीणों ने शनिवार को मुआवजा को लेकर सड़क को जाम कर दिया जिसके कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो गई। ग्रामीणों का बताना था कि धरहरा पोखर के समीप दुर्घटना के बाद डूब कर मौत हुए एंबुलेंस चालक के परिजनों को अंचलअधिकारी के द्वारा 18 घंटे बीतने के बावजूद मुआवजा नहीं दिया गया।