औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक 22 वर्षीय शिव शंकर कुमार रिसियप थाना क्षेत्र के जुड़ाही गांव निवासी रामाशीष शर्मा का पुत्र था। जानकारी के अनुसार शिव शंकर अपने गांव के दो दोस्तों अनीश और अभिषेक के साथ बाइक से गुप्ता धाम दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरा