फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, सीएम नीतीश कुमार ने लालू-तेजस्वी को कड़ा जवाब दिया
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा CMनीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में आने का न्योता दिए जाने पर पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे कहा कि लालू प्रसाद यादव चुनाव हार चुके हैं।उन्होंने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ा तमाचा लगाया है।