रूड़की: सोत मोहल्ले में मुस्लिम समाज ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में काली पट्टी बांधकर पढ़ी जुमे की नमाज
रुड़की के सोत मोहल्ले में स्थित जामा मस्जिद में आज मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज अदा की गई है। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि निर्दोष लोगों की हत्या करना बिल्कुल गलत है। हम इस घटना का पूरी तरह से विरोध करते है। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे है।