बिंदकी: बकेवर कस्बे के मेला मैदान के सामने अचानक ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप, वीडियो हो रहा वायरल
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना कस्बे के समीप मेला मैदान के सामने बकेवर-जहानाबाद हाईवे में बुधवार की सुबह अचानक एक ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे हड़कंप मचा रहा। मौके पर भारी भीड़ लग गई। ट्रक में आग लगने का वीडियो मौजूद लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। आग लगे ट्रक का वीडियो बुधवार को दिन में करीब 11:30 बजे तक तेजी से वायरल होता रहा।