गुमला: भरदा स्कूल चारंबा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Mar 4, 2025 गुमला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरदा स्कूल चारंबा के समीप में बाइक सवार चाहा चेटर निवासी 25 वर्षीय नीतीश मिंज व संजय उरांव अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। दोनों बाइक पर घूमने के लिए निकले थे।