गुमला: पालकोट रोड पर यामाहा शोरूम के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
Gumla, Gumla | Mar 3, 2025 गुमला के पालकोट रोड में यामहा शो रूम के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसका पल्सर मोटरसाइकिल का अगला पहिया टूट कर अलग हो गया। जानकारी के अनुसार विश्वा उरांव के.ओ कालेज के समीप रहता है। सोमवार की रात अपने बाइक से गुमला आ रहा था। यामाहा शो रूम के समीप ट्रैक्टर को ओवर टेक करने के दौरान बाइक चालक टक्कर से गिरा।