गुमला: अरमई नेवा टोली निवासी व्यक्ति ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
Gumla, Gumla | Mar 4, 2025 गुमला थाना क्षेत्र के अरमई नेवा टोली निवासी करीब 52 वर्षीय मोरहा लकड़ा अपने घर के पीछे एक आम के पेड़ में फांसी के फंदा से झूल कर आत्महत्या कर लिया। घटना मंगलवार की है। मृतक मोरहा लकड़ा डुमरडीह डेली मार्केट के समीप किराना का दुकान चलाता था। आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना पर गुमला थाना के मुंशी सगीर आलम घटना स्थल पहुंचे।