गुमला: चरका टांगर में अज्ञात अपराधियों ने टेंपो में लगाई आग, पहले भी किराना दुकान में तीन बार आग लगाई गई थी
Gumla, Gumla | Mar 4, 2025 गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा पंचायत के चरका टांगर गांव निवासी तिलक साहू के टेंपो में सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दिया। जलने की आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहे पति पत्नी बाहर निकले और और शोर मचाना शुरु किया।गांव के लोग जमा हुए और टेंपो में लगी आग को बुझाया। पीड़ित ने बताया उसके किराना की दुकान में पूर्व में तीन बार आग लगाई जा चुकी है।