गुमला: कार्तिक उरांव कॉलेज के पास दो बाइकों की टक्कर, एक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Mar 3, 2025 गुमला पालकोट रोड स्थित कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप बाइक के टक्कर से केसी पारा निवासी 20 वर्षीय युवक घायल हो गया। घटना में मुकेश का एक हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्से में काफी चोट लगी है। घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक मुकेश पालकोट रोड स्थित केसरी कंप्यूटर में काम करता है। डीटीओ कार्यालय के कर्मी ने अस्पताल पहुंचाया।