सिहोरा: नेशनल हाईवे 30 पेट्रोल पंप के पीछे चौराहे के पास सीमेंट से लदा हुआ ट्रक पलटा
नेशनल हाईवे 30 पेट्रोल पम्प के पीछे चौराहे के पास शनिवार रविवार दरमियानी रात 12:30 बजे के आसपास एक सीमेंट से लदा हुआ ट्रक डिवाइडर में चढ़ने के बाद पलट गया। हासिल जानकारी के मुताबिक चालक अब्दुल रहमान एवं परिचालक मनोज निवासी छिंदवाड़ा ने बताया कि रात 12:30 बजे मैहर से छिंदवाड़ा परफेक्ट सीमेंट से लदा हुआ ट्रक क्रमांक एम एच 49 बी जेड 9171लेकर जा रहे थे।