Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image

बंद पड़ी हाईमास्ट लाइटें ठीक कराने की मांग, पालिकाध्यक्ष ने किया वार्डों का निरीक्षण नालों की गंदगी पर जताई नाराजगी, सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश कोंच। नगर की समस्याओं को जानने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने वार्डों का निरीक्षण अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में उन्होंने सभासदों के साथ गांधी नगर वार्ड नंबर 11 का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चंदकुआ के आसपास नालों में गंदगी मिलने पर पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए सफाई नायकों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने बंद पड़ी हाईमास्ट लाइटों को ठीक कराने और प्रकाश व्यवस्था बेहतर कराने की मांग रखी। पालिकाध्यक्ष ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि टूटे नालों की मरम्मत, जरूरत वाले स्थानों पर स्लैब और बारिश से पहले जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। इसके बाद वार्ड नंबर 7 प्रताप नगर का भी निरीक्षण कर सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था देखी। पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों को नियमित सफाई और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सभासद विनोद सोनी, सीमा अहिरवार, राजेश्वरी यादव सहित नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। #कोंच

Konch, Jalaun | Jun 17, 2026

MORE NEWS

#कालपी #कोंच #जालौन #माधौगढ़ #उरई

#कालपी #कोंच #जालौन #माधौगढ़ #उरई

Konch, Jalaun | Jun 22, 2026

राठौर समाज सेवा समिति ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

कोंच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राठौर समाज सेवा समिति, कोंच द्वारा वृक्षों को प्रसन्न अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत पहला पौधा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आनंद नगर अंडा में लगाया गया। समिति के अध्यक्ष राजेश राठौर ने बताया कि समिति लक्ष्य है कि नगर में पौधा रोपण कर नगर को हराभरा बनाना है। इसी क्रम में जल्द ही 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर संस्था की जनसंचालिका बहन बंदना राठौर ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी और आत्मा-परमात्मा के संबंध पर विचार साझा किए। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

राठौर समाज सेवा समिति ने कराया योग शिविर

कोंच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राठौर समाज सेवा समिति, कोंच द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन टिंकल राठौर ने किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजेश राठौर, गौरी शंकर राठौर, धर्मेंद्र राठौर, अनूप राठौर, इंजीनियर दिलीप राठौर, पंकज राठौर, डॉ. विकास राठौर सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

राठौर समाज सेवा समिति ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य कोंच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राठौर समाज सेवा समिति, कोंच द्वारा वृक्षों को प्रसन्न अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत पहला पौधा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आनंद नगर अंडा में लगाया गया। समिति के अध्यक्ष राजेश राठौर ने बताया कि समिति लक्ष्य है कि नगर में पौधा रोपण कर नगर को हराभरा बनाना है। इसी क्रम में जल्द ही 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर संस्था की जनसंचालिका बहन बंदना राठौर ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी और आत्मा-परमात्मा के संबंध पर विचार साझा किए। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। राठौर समाज सेवा समिति ने कराया योग शिविर कोंच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राठौर समाज सेवा समिति, कोंच द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन टिंकल राठौर ने किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजेश राठौर, गौरी शंकर राठौर, धर्मेंद्र राठौर, अनूप राठौर, इंजीनियर दिलीप राठौर, पंकज राठौर, डॉ. विकास राठौर सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

Konch, Jalaun | Jun 21, 2026

#कालपी #कोंच #जालौन #माधौगढ़ #उरई

#कालपी #कोंच #जालौन #माधौगढ़ #उरई

Konch, Jalaun | Jun 21, 2026