अनूपगढ़: हत्या के प्रयास के मामले में गांव 14 APD से किया गया गिरफ्तार
अनूपगढ़ पुलिस थाने में 1 नवंबर 2024 को पीड़ित सोनी सिंह ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया था। अनूपगढ़ पुलिस थाने के एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज शनिवार सुबह 10 बजे बताया कि इस मामले में आरोपी योगेंद्र कुमार उर्फ योगी निवासी 14 एपीडी कमरानिया को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व में भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।