मंडावर: मंडावर में स्टे के बावजूद जमीन पर किया अतिक्रमण, पीड़ित पक्ष ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Mandawar, Dausa | Nov 28, 2025 सरावली में कृषि भूमि पर कोर्ट स्टे के बावजूद जमीन की मौजूदा स्थिति बदलकर पुख्ता निर्माण कर कब्जा जमाने की कोशिश की।मामले को लेकर शुक्रवार शाम 4 बजे पीड़ित पक्ष ने एसडीएम को ज्ञापन देकर थाना अधिकारी को शिकायत दी और निर्माण कार्य रोकने की मांग कर जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को मौके से हटवाने की बात कही और बताया कि इससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है।