रविवार की दोपहर करीब 12 बजे पिपरा थाना क्षेत्र के बूढ़ा रौंधागांव में पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों से करीब 600 लीटर जावा महुआ, 15 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए। सभी वस्तुओं को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।