मोदनगंज: बैरामसराय में युवकों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाला कैंडल मार्च
बैरामसराय में युवकों ने शुक्रवार के शाम बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कैंडल मार्च निकाला और बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जयप्रकाश कुमार के नेतृत्व में युवाओं का दल शहीद चौक से मार्च करते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा जहां बाबा साहेब के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण करता सुमन अर्पित किया।