अलवर: अलवर में कोर्ट के फैसले के बाद भी जमीन पर दावा, राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी का आरोप, 5 पर दर्ज हुआ केस
Alwar, Alwar | Jun 9, 2026 अलवर। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में कोर्ट के फैसले के बाद भी जमीन हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। डूमेड़ा निवासी रूपराम जाट ने शिकायत दी कि खसरा नंबर 660 और 665 की जमीन पर 15 फरवरी 2014 को अदालत ने उनके पक्ष में फैसला दिया था। इसके बावजूद कुछ लोगों ने राजस्व रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की गई है।