रायसेन: बेटों की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध महिला पहुंची रायसेन कलेक्ट्रेट, जमीन कब्जाने और घर से निकालने का लगाया आरोप
Raisen, Raisen | Apr 9, 2026 रायसेन। ग्राम हरदोट निवासी मुल्लोबाई कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा सुनाई। उन्होंने बताया कि उनके बड़े और छोटे पुत्र द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि बेटों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, उनके जेवरात भी अपने पास रख लिए हैं।