Bihar news : बेतिया के लौरिया में तेज रफ्तार बस का कहर, पांच लोगों की मौत; कई घायल। बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की मध्य रात्रि में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एनएच-727 पर बनकटवा के समीप तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद लोगों की भीड़ में जा घुसी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बनकटवा में एक घर में छठियार समारोह का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे डीजे लगाकर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने के लिए मौजूद थे। इसी बीच लौरिया से बेतिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते सड़क किनारे मौजूद लोगों को कुचलते हुए भीड़ में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश शुरू की।
घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है,वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।
फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। हादसा कैसे हुआ और बस की रफ्तार कितनी थी, इसकी जांच की जा रही है। मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।#Bettiah #Lauriya #BiharNews #RoadAccident #BusAccident #BreakingNews #BettiahNews #LauriyaNews #BiharBreaking #RoadAccidentNews #AccidentNews #WestChamparan #Banakatwa #LatestNews #BreakingBihar #BiharNewsToday #Accident #NewsUpdate #ViralNews #yesbihar
Bettiah, West Champaran | Aug 22, 2026