लालगंज: पतार कलां के पास बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल, उपचार के दौरान एक की हुई मौत, दूसरा ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर
लालगंज के पतार कलां के पास बोलेरो और बाइक में मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान 1घायल की देर रात मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।