फरीदाबाद के धौज गांव के पास के फतेहपुर तगा से हाल ही में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला था। जांच में सामने आया है कि इस रासायनिक खाद का फरीदाबाद से कोई संबंध नहीं है। जांच अधिकारियों ने शहर में मौजूद सभी सरकारी खाद केंद्रों और प्राइवेट खाद विक्रेताओं की पूरी तरह से जांच की, लेकिन कहीं भी अमोनियम नाइट्रेट मिलने या बेचने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।