डिंडौरी: डिंडौरी के समाजसेवी रोहित कांसकार कि मदद से बिछड़ी वृद्ध महिला को परिवार से पुलिस ने मिलाया
डिंडौरी के समाजसेवी रोहित कांसकार को वृद्ध महिला मंडला बस स्टैंड में भूखी प्यासी बीमार मिली । समाजसेवी रोहित कांसकर ने महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया और वृद्धा आश्रम में महिला को रखा गया महिला को परिजनों से मिलने को लेकर तलाश शुरू की गई और आखिरकार मेहनत रंग लाई कोतवाली पुलिस ने वृद्ध महिला को बुधवार दोपहर 2:00 बजे उनके परिजनों को सौंपा ।