भोगांव: बिछवां के गांव खटाना में आम बीनने को लेकर आरोपियों ने किशोर को भाला से प्रहार कर किया घायल, पुलिस को दी तहरीर
गांव खटाना निवासी सुभाष चन्द्र पुत्र आशाराम ने थाने में दी तहरीर में कि सुबह उसका बेटा अंशू आम बीनने के लिए पड़ोसी गांव कुंजलपुर निवासी अशोक पुत्र अमर सिंह के आम के पेड़ के पास गया। तो वहां आये आजाद पुत्र अमर सिंह व अशोक गाली गलौज करने लगे।जब उसने विरोध किया तो उक्त लोगों ने भाला से प्रहार कर उसका पैर घायल कर दिया।पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू की।