भोगांव: बिछवां के गांव नगला ठकुरी में बरसात के पानी को लेकर हुए विवाद में 2 युवक गिरफ्तार,नई धाराओं मे मारपीट का मुकदमा हुआ दर्ज
गांव नगला ठकुरी निवासी वीरेन्द्र पुत्र कालीचरन व देवेन्द्र पुत्र नेकराम सोमवार की सुबह बरसात के पानी के निकास को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। झगड़े की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस झगड़ा कर रहे दोनों लोगों को थाने ले आई और नई धाराओं 170,126,135 BNS के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट भेजा है।