भोगांव: बिछवां के गांव नगला खगी में मूंगफली काटने को लेकर रसूखदारों ने महिला को गाली-गलौज कर मारपीट कर किया घायल
गांव नगला खगी निवासी सुखरानी पत्नी किशनलाल ने थाने में दो तहरीर में कहा कि बीते शाम साढ़े छः बजे मूंगफली की कटाई को लेकर जेठ प्रेमचंद, जिठानी रीना व मुकेश निवासी जखउआ थाना कुरावली ने गाली गलौज की। जब उसने बिरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मूंगफली कटवाने आए चचिया ससुर अरविंद को भी उक्त लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी।