बलिया: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले सहायक अध्यापक जितेंद्र राम को बीएसए ने बर्खास्त किया
Ballia, Ballia | Jul 31, 2026 बलिया के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने सहायक अध्यापक जितेंद्र राम को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी, बांसडीह को संबंधित शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये।