अररिया: अररिया जिले के फारबिसगंज के हरिपुर में कल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 'जन सहयोग शिविर', प्रशासन ने तेज की तैयारियां
Araria, Araria | Jul 6, 2026 अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर गांव में मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित 'जन सहयोग शिविर' एवं जनसभा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां युद्ध स्तर पर तेज कर दी हैं। हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार निगरानी जारी है।