मुख्यमंत्री निवास कुरुक्षेत्र पर आयोजित हुई वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक, मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने किया संबोधित :- धूमन सिंह किरमच
कुरुक्षेत्र, 06 नवंबर 2026 : मुख्यमंत्री निवास, कुरुक्षेत्र पर आज वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने संबोधित किया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा सरकार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दे रही है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी की नींव और मार्गदर्शक हैं। उनके अनुभव, त्याग और समर्पण से ही संगठन मजबूत हुआ है। भाजपा हर कार्यकर्ता के योगदान को सम्मान देती है और भविष्य में भी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को सर्वोपरि रखेगी।
बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
जारीकर्ता :- धूमन सिंह किरमच