🌊🚤 बाढ़ के बीच प्रशासन जनता के साथ...
जब हालात कठिन हों, तब मैदान में उतरकर लोगों का हाल जानना ही सच्ची जिम्मेदारी होती है। आज जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित तीसराम की मड़ैया पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
स्वास्थ्य शिविर, बच्चों की पढ़ाई, पशुओं के टीकाकरण, गांव में दवा का छिड़काव, क्लोरीन की गोलियों का वितरण और राहत व्यवस्थाओं को लेकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। इसके बाद चित्रकूट रामनिवास महाविद्यालय में बने बाढ़ शरणालय का निरीक्षण कर वहां रह रहे परिवारों की सुविधाओं का भी जायजा लिया।
आपदा की इस घड़ी में प्रशासन का संदेश साफ है—हर बाढ़ पीड़ित तक राहत पहुंचेगी और किसी को भी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। मैदान में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता समय पर मिल सके।
🙏 बाढ़ प्रभावित सभी परिवार सुरक्षित रहें, यही कामना है।
#Farrukhabad #FloodRelief #DistrictAdministration #AnkurLathar #AartiSingh #Amritpur #Rajepur #UPNews