गुन्नौर: गांव बाघऊ के समीप विलुप्त बर्धमार नदी को नया जीवन देने के लिए डीएम और एसपी ने फावड़ा चलाकर किया शुभारंभ
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के बबराला थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ के समीप जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने विलुप्त हो चुकी वर्तमार नदी को नया जीवन देने के लिए शनिवार दोपहर करीब 2 बजे फ़ावड़ा चलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी और एसपी ने फावड़ा चलाकर नदी की खुदाई शुरू की। डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जेसीबी मशीनों पर नारियल से शुभारंम।