किसानों व आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी तारानगर के नेतृत्व में तहसील कार्यालय तारानगर के आगे किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो किसानों ने महापंचायत में भाग लेकर अपनी माँगों को लेकर रोष प्रकट किया। पूर्णाराम सरावग, विक्रम सोनी, निर्मल प्रजापत, उमराव सहारण, चिमनाराम पांडर सहित अन्य किसानों ने सम्बोधित किया।