ऊंचाहार: जगतपुर के पूरे सोनारन गाँव में कूड़ा फेंकने को लेकर दंपती से हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे सोनारन गाँव में कूड़ा फेंकने के विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया।गाँव की कल्पना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि,उसके चाचा की बेटी दरवाजे पर नाली साफकर कूड़ा उसके घर की तरफ रख रही थी,जब उसके पिता रमेश कुमार ने विरोध किया तो, आरोप है कि एकजुट होकर लाठी डंडे से हमला कर दिया, उसकी मां को भी मारपीट कर घायल कर दिया।