कासगंज: कासगंज पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह वर्मा की दिवंगत पत्नी को श्रद्धांजलि दी
कासगंज में रविवार को भाजपा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह पहुंचे। जंहा उन्होंने पूर्व मंत्री मानपाल सिंह वर्मा के बिलराम गेट आवास जाकर उनकी दिवंगत पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की। और पूर्व मंत्री मानपाल सिंह वर्मा से मुलाक़ात कर इस दुख की घड़ी में उन्हे सांत्वना दी। और इस घटना पर दुख जाहिर किया।