सहारनपुर: विश्वकर्मा जनकल्याण समिति (रकि) का पत्रिका विमोचन व प्रतिमा अलंकरण समारोह आई.एम.ए. भवन में संपन्न
विश्वकर्मा जनकल्याण समिति (रकि) के तत्वाधान में रविवार दोपहर 1:00 बजे आई.एम.ए. भवन में पत्रिका विमोचन एवं प्रतिमा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुन्दरलाल धीमान (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय धीमान ब्रह्मण महासभा) और समाज सेवी गंगेश्वर प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा भगवान विश्वकर्मा जी को माला पहनाकर किया गया।