Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
kaushal_tiwari
No video available
10
दमोह.जबलपुर मार्ग गंगा जमुना धर्म कांटे पर छापा, गंगा जमना धर्म कांटा सील करने की खबर. दमोह. गंगा जमना हार्डवेयर के
Damoh, Damoh
| Jun 9, 2023
MORE NEWS
#12YearsOfYuvaShakti #Damoh
Damoh, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026
एसपी आनंद कलादगी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, शहरवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कीर्ति स्तंभ से बस स्टैंड तक प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण, अधिकारी व पुलिस बल रहे मौजूद दमोह। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, जिले के राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। फ्लैग मार्च कोतवाली थाना परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कीर्ति स्तंभ चौक, अंबेडकर चौक, घंटाघर, बकौली चौराहा, बस स्टैंड सहित विभिन्न क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से संवाद कर शहर में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करने का संदेश दिया गया। मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी भी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर नागरिकों ने भी संतोष व्यक्त किया।
Damoh, Damoh | Jun 13, 2026
दमोह में शराब परिवहन का बड़ा भंडाफोड़: समय सीमा खत्म होने के डेढ़ घंटे बाद गुजर रहा था ट्रक, 1200 पेटी शराब जब्त भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर हुई कार्रवाई, देहात थाने में उतारी गई पूरी खेप; वीडियो वायरल दमोह देहात थाना क्षेत्र के इमलाई में शराब परिवहन से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। गुरुवार देर रात भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने एक ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसमें 1200 पेटी शराब लोड थी। आरोप है कि शराब का परिवहन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP07 HB 5439 बटियागढ़ से जबलपुर की ओर जा रहा था। शराब परिवहन के लिए जारी ट्रांजिट परमिट (टीपी) की वैधता 11 जून की रात 11:50 बजे तक थी। नियमानुसार इस समय तक ट्रक को अपने गंतव्य जबलपुर पहुंच जाना था, लेकिन रात करीब 1:30 बजे यह ट्रक दमोह के इमलाई क्षेत्र से गुजरता मिला। भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि मौके पर पुलिस ने तत्काल जब्ती की कार्रवाई नहीं की और आबकारी विभाग के अधिकारियों के आने की बात कही गई। हालांकि बाद में ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। शुक्रवार शाम देहात थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में ट्रक को खाली कराया गया। शराब की पेटियां उतारते समय का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में शराब की पेटियां ट्रक से उतारकर थाने में रखी जाती दिखाई दे रही हैं। देहात थाने में पदस्थ एएसआई अकरम खान ने बताया कि रात के समय आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण विस्तृत कार्रवाई नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को ट्रक को खाली कराकर शराब की गिनती कराई गई। जांच में ट्रक में कुल 1200 पेटी शराब पाई गई, जो पूरी तरह सीलबंद थी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि ट्रक का परिवहन परमिट समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद शराब का परिवहन जारी था। पूरी शराब को जब्त कर उसकी जब्ती तैयार कर ली गई है। मामले का प्रतिवेदन जिला कलेक्टर को भेजा जाएगा। कलेक्टर स्तर पर नियमानुसार जुर्माना निर्धारित किए जाने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में शराब परिवहन की निगरानी और परिवहन नियमों के पालन को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं पहली बार जिले में अब तक की सबसे अधिक 1200 पेटी शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
Damoh, Damoh | Jun 13, 2026
विश्व पर्यावरण बेलाताल में चला वृहद सफाई अभियान, अधिकारियों ने किया श्रमदान दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के तहत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को शहर के बेलाताल परिसर में वृहद सफाई अभियान आयोजित किया गया। सुबह से ही नगर पालिका की टीम ने तालाब और आसपास के क्षेत्र में सफाई कार्य शुरू किया। अभियान में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिल जैन, नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी वाई.ए. कुरैशी सहित अन्य अधिकारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान बेलाताल परिसर से कचरा एवं प्लास्टिक अपशिष्ट हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। अभियान में नगर पालिका कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
Damoh, Damoh | Jun 13, 2026
शासकीय कार्यालय में घुसकर लेखपाल से अभद्रता, मारपीट के प्रयास का आरोप; कर्मचारियों ने कोतवाली में दी शिकायत दमोह। जिला पंचायत कार्यालय के समीप संचालित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग में शुक्रवार दोपहर एक ठेकेदार द्वारा कार्यालय में घुसकर लेखपाल से अभद्रता एवं मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद विभाग के कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग में पदस्थ लेखपाल राजीव लोचन चौबे ने बताया कि वे दोपहर करीब चार बजे अपने कक्ष में शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ठेकेदार अमरदीप अग्रवाल कार्यालय पहुंचे और बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने धक्का देकर मारपीट का प्रयास किया। कक्ष से शोरगुल की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। चौबे ने बताया कि घटना की जानकारी कार्यपालन यंत्री को दी गई, जिनके निर्देश पर कोतवाली में लिखित शिकायत सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि बातचीत टेंडर संबंधी विषय पर हो रही थी। ठेकेदार को बताया गया था कि फिलहाल कोई नया टेंडर जारी नहीं हुआ है। इसी दौरान विवाद की स्थिति बन गई। उधर, कोतवाली पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Damoh, Damoh | Jun 13, 2026
दमोह.जबलपुर मार्ग गंगा जमुना धर्म कांटे पर छापा, गंगा जमना धर्म कांटा सील करने की खबर. दमोह. गंगा जमना हार्डवेयर के - Damoh News