बहराइच: रोडवेज इलाके के पास सड़क दुर्घटना मामले में रोडवेज चालक पर केस दर्ज, पुलिस जाच में जुटी
नगर कोतवाली में सड़क दुर्घटना मामले में श्रावस्ती जिले के गिलौला थाने के पुरूषोत्तमपुर निवासी रामचंदर पुत्र मंगल ने लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। पीड़ित के बताया कि उनका बेटा अमर यादव व उसका साथी बृजेश शहर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने से निकल रहे थे। अचानक रोडवेज बस चालक ने एकाएक बस निकाली। जिससे दोनों घायल हो गए थे।