कोतमा: सेमरा में पुलिस ने गांजे से भरी कार को किया ज़ब्त
Kotma, Anuppur | May 17, 2026 रविवार2:00 बजे रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा में गांजा लोड कार को पुलिस ने जब्त करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। बताया गया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद आमाडाड रामनगर मार्ग पर पुलिस बैरिकेटिंग करते हुए वाहनों की जांच कर रही थी तभी वाहन में सवार आरोपी तेज रफ्तार से भागने लगे और वहां दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।