कुनकुरी: कुनकुरी में जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण, स्वच्छ भारत मिशन में तेजी लाने के दिए निर्देश
कुनकुरी क्षेत्र में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कुड़केला, साहीडांड, भीतघरा और सरडीह गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं को घर-घर नियमित कचरा संग्रहण करने और गांवों में साफ-सफाई अभियान को प्रभाव