फरीदाबाद: सेक्टर 12 में डीसी विक्रम सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति और विशेष गौ रक्षा बल की समीक्षा बैठक की
डीसी विक्रम सिंह ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा बाईपास रोड़ पर रोंग साइड चालकों के चालान कर इसकी रोकथाम के लिए ज़रूरी कार्यवाही अमल में लायें। सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने के लिए जिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को जो भी दायित्व मिला है, वह उसको गंभीरता से पालन करें।